क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) । 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने आज वार्ड क्रमांक 28 के अंतर्गत आने वाले कुबेर आश्रम इंदिरा नगर के पास 7,64,347/- रूपये से नवीन हाॅल, पेवर ब्लॉक आदि निर्माण कार्य एवं बाथम धर्मशाला कुम्हरपुरा में 11,99,113/- रूपये मेंवर ब्लॉक निर्माण एवं रंगाई पुताई आदि निर्माण कार्य के लिये क्षेत्रीय पार्षद एवं एम.आई.सी मेम्बर श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया के साथ भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कपिल पटेल, कृपाराम मण्डेलिया, सुधीर मण्डेलिया, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, मंडलम अध्यक्ष राजेश तोमर, मंडलम अध्यक्ष रामवीर सिंह गुर्जर, आदि मौजूद रहे।