क्षेत्रीय
10-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को रविवार को फोन कर उन्हें राज्य में सरकार गठन और शपथ ग्रहण पर बधाई दी। विजय, जो तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख हैं, ने रविवार सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ 9 अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिससे नई सरकार का औपचारिक गठन पूरा हुआ। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विजय के बीच हुई बातचीत सौहार्दपूर्ण रही। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि उनका कार्यकाल राज्य के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा। यह बातचीत केंद्र और राज्य के बीच सहयोग की भावना को भी दर्शाती है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी विजय को बधाई दी थी। अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि श्री सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर राज्य के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करती रहेगी। चन्द्रबली सिंह / ईएमएस / 10/05/2026