नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में 11 से 16 मई तक मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में सोमवार और मंगलवार बारिश का येलो अलर्ट है, जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली में मौसम करवट लेगा। आईएमडी ने और मंगलवार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की भी संभावना जताई गई है। वहीं राजस्थान, गुजरात और पश्चिम मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 11 से 16 मई तक के लिए कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं, ओलावृष्टि और हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोमवार दिल्ली का अधिकतम तामपान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में दोपहर बाद हल्की बारिश, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में ये बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। अजीत झा/देवेन्द्र/ईएमएस/नई दिल्ली/11 मई/2026