क्षेत्रीय
11-May-2026


मुजफ्फरपुर, (ईएमएस)। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में हुई किराना दुकान चोरी कांड का जिला पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गई सामानों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर नगर-02 की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनीता सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की गई सामग्री भी बरामद कर ली है। मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है। संतोष झा- ११ मई/२०२६/ईएमएस