क्षेत्रीय
11-May-2026
...


इंदौर की होटल में करता था नौकरी, परिजनो को नहीं दी भोपाल आने की जानकारी भोपाल(ईएमएस)। पिपलानी पुलिस ने बीती सुबह हथाई खेड़ा डेम से एक युवक की लाश बरामद की है। मृतक मूकबधिर था, जो इंदौर की एक होटल में नौकरी करता था, लेकिन उसने अपने भोपाल आने की जानकारी परिजनो को नहीं दी थी। युवक की मौत की खबर परिजनो को पुलिसकर्मियो से मिली। फिलाहल मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए कारणो की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार हथाई खेड़ा डेम के पानी में एक युवक की लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुचीं टीम ने शव पानी से बाहर निकवाया। तलाशी लेने पर मृतक की पेंट की जेब से आधार कार्ड और पेन कार्ड मिला। उसके आधार पर उसकी पहचान अमित विश्वकर्मा पिता शिवरतन विश्वकर्मा (40) के रूप में की गई। वह निशातपुरा इलाके में रहता था, ओर मूक बधिर था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वाला ने पुलिस को बताया की अमित बचपन से बोल नहीं पाता था, और इंदौर के संजीव नगर में रहते हुए वही एक होटल में काम करता था। वो करीब 15 दिन पहले पिता से मिलने आया था। इसके बाद वह वापस इंदौर लौट गया था। मृतक के पिता का कहना है कि शनिवार को उनकी वीडियो कॉल पर बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। उस दौरान वह सामान्य लग रहा था, और किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। इसके बाद वो भोपाल कब और कैसे पहुंचा इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस ने फोन कर उसकी मौत की सूचना दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जॉच टीम का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण साफ हो सकेगा जिसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस बात की जॉच कर रही है की मृतक इंदौर से भोपाल में हथाई खेड़ा डेम तक कैसे पहुंचा। जुनेद / 11 मई