क्षेत्रीय
11-May-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) थाना मक्खनपुर क्षेत्र के मोहनीपुर गांव में चोरी के शक में एक नाबालिग किशोर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। क्या है मामला वायरल वीडियो में कुछ लोग एक किशोर के हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से पिटाई करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने किशोर पर चोरी का आरोप लगाकर उसे पकड़ लिया और खुद ही सजा देने लगे। पिटाई के दौरान किशोर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपियों ने एक न सुनी। पुलिस की कार्रवाई वीडियो संज्ञान में आते ही मक्खनपुर थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी फिलहाल पुलिस पीड़ित किशोर और उसके परिजनों से संपर्क कर बयान दर्ज कर रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों को चिन्हित कर हिरासत में लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से कानून हाथ में न लेने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। ए. शर्मा,ईएमएस फिरोजाबाद