क्षेत्रीय
11-May-2026
...


- कथित आरोपी पति गिरफ्तार कोरबा (ईएमएस) कोरबा-पश्चिम के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत घरेलू विवाद के बाद पति पर अपनी पत्नी पर बेरहमी से हमला कर देने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की गंभीर रूप से घायल महिला का निजी अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार 8 मई की रात लगभग 9 बजे बसंतपुर इलाके में 25 वर्षीय महिला अपने घर लौटी थीं। इसी दौरान पति मादक द्रव पदार्थ का सेवन कर नशे में आया और मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर कथित आरोपी ने घर में रखे बेलचे से पत्नी के सिर पर दो बार वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद कथित आरोपी पति ने उसे घसीटते हुए सड़क तक ले जाकर डंडे और ईंट से भी हमला किया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा की उसने गला दबाने की कोशिश भी की। हमले के बाद कथित आरोपी पत्नी को मृत समझकर मौके से फरार हो गया। महिला का इलाज कोरबा के निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पीड़िता की शिकायत पश्चात दीपका पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।