जयपुर (ईएमएस)। संसदीय कार्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता मे सांयकालीन संध्या चौपाल में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के तहत पंचायत समिति आमेर की ग्राम पंचायत अचरोल में जनसुनवाई आयोजित हुई। उन्होंने ग्रामीणों की परिवेदनाएं गंभीरतापूर्वक सुनीं तथा उनके त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व प्रदेश सरकार कृषि एवं किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं को जानने, समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने के लिए फील्ड में जाना जरूरी है।पटेल ने कहा मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दूरदर्शी विजन है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास को सुनिश्चित करना है।पटेल ने कहा हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि का मजबूत इको-सिस्टम विकसित करने के लिए कार्य कर रही है और ग्राम-2026 का आयोजन उसी दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि की राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया गया है। उन्होंने कहा गेहूं की खरीद पर 150 रुपये बोनस दिया जा रहा है। अशोक शर्मा/ 6 बजे/ 11 मई 2026