क्षेत्रीय
11-May-2026


अशोकनगर (ईएमएस)। कलेक्टर साकेत मालवीय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में शासकीय विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं जनहित से जुड़े विषयों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। जल संरक्षण, तालाबों के जीर्णोधार एवं जन भागीदारी से संचालित गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में सुधार लाकर ए ग्रेड प्राप्त करना सुनिश्चित करें। साथ ही शिकायतों के निराकरण हेतु सभी आवश्यक प्रयास किए जाएं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री की जनसुनवाई के आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रति मंगलवार जिला स्तरीय जनसुनवाई के आवेदन प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करें तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में गेहूं उपार्जन कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने निर्देश दिए की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे तथा लंबित प्रकरणों की शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय कार्यो की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंन निर्देशित किया कि जिला अधिकारी न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण करने पर विशेष ध्यान दे। उन्होंने एचपीव्ही वैक्सीनेशन का शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के निर्देश स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग को दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर डीएन सिंह, संयुक्त कलेक्टर बृजविहारी लाल श्रीवास्तव, आरबी सिण्डोस्कर, सोनम जैन, एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 11 मई 2026