क्षेत्रीय
उल्हासनगर, (ईएमएस)। उल्हासनगर के सरकारी मध्यवर्ती अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आधारवाड़ी जेल के आरोपी अजबिल अंसारी को पेट दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए मध्यवर्ती अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद उसे वापस जेल भेजने का फैसला लिया गया। इस बात से नाराज़ आरोपी ने अस्पताल के 13 नंबर केबिन की कांच अपने सिर से तोड़ दी। बताया जा रहा है कि आरोपी “अब तो मुझे भर्ती करो” कहकर हंगामा करने लगा। इस घटना के कारण अस्पताल परिसर में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा। संतोष झा- ११ मई/२०२६/ईएमएस