क्षेत्रीय
11-May-2026
...


साप्ताहिक टी एल बैठक में निगमायुक्त तपस्या परिहार ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटनी (ईएमएस)। शासकीय योजनाओं एवं विभागीय कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी रूप से मूर्त रूप देकर उनका लाभ शीघ्रता से आम नागरिकों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, इस हेतु निगम के सभी विभाग आपसी समन्वय, सतत मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण परिणाम सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान निगम अधिकारियों को दिए। बैठक में उपयुक्त श्री शैलेश गुप्ता सहित कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, अंशुमान सिंह, असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक सहित सभी शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं लिपिकों की उपस्थिति रही। जर्जर भवनों पर करें गंभीरता से कार्यवाही निगमायुक्त ने समीक्षा बैठक के दौरान नगर के जर्जर भवनों के संबंध में धीमी गति से कार्यवाही किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आम जनमानस की सुरक्षा को दृष्टिगत रख गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि उपयंत्री अपने अपने वार्डों में रोजाना भ्रमण कर जर्जर भवनों पर कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। साथ ही इस आशय का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करें कि अब उनके वार्ड में कोई भी जर्जर भवन नहीं है। शिकायतों का हो संतुष्टिपूर्ण निराकरण बैठक में सर्वप्रथम सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकतम शिकायतों का निराकरण संतुष्टि के साथ किया जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार शिकायत करने की आवश्यकता न पड़े। समय-सीमा में दर्ज प्रकरणों एवं महापौर जनसुनवाई के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने कहा कि हर आवेदन नागरिक की अपेक्षा और विश्वास से जुड़ा होता है, इसलिए सभी प्रकरणों का निर्धारित समय में निराकरण अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने न्यायालयीन प्रकरणों आयोगों में लंबित मामलों के समयबद्ध निराकरण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सफाई एवं जल निकासी को प्राथमिकता आगामी मानसून को देखते हुए निगमायुक्त ने नगरीय क्षेत्र के समस्त वार्डों में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ बड़े नालों एवं नालियों की विशेष सफाई कराने, जल संरचनाओं से अतिक्रमण हटाकर सुगम जल निकासी की व्यवस्था करने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से ट्यूबवेल एवं खतरनाक गड्ढों को बंद कराने,खुले नालों को जाली से कवर्ड कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान निगमायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित की जारी विभिन्न गतिविधियों सहित नगर की सफाई व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्य निर्देश दिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में लावें गति प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के बीएलसी घटक के अंतर्गत पूर्ण, प्रगतिरत एवं अपूर्ण कार्यों सहित रिकवरी एवं आर.सीसी के प्रकरणों 2.0 के तहत स्वीकृत डी.पी.आर, किश्त भुगतान सर्वे एवं जियो टैग की प्रगति की समीक्षा कर कर योजना में गति लाने के निर्देश दिए। जबकि योजना के ए.एच.पी घटक के तहत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी एमआईजी विद्युतीकरण कार्य की वर्तमान स्थिति के साथ ही आधिपत्य एवं हितग्राहियों द्वारा जमा राशि की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बताया गया कि विद्युतीकरण का कार्य 90 फीसदी पूर्ण कर लिया गया है। तथा 1390 हितग्राहियों द्वारा 17.75 करोड रूपये जमा किये गए है। निगमायुक्त ने योजना के तहत नवीन पात्र हितग्राहियों का गृह प्रवेश कार्यक्रम हेतु समस्त आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के भी निर्देश नोडल अधिकारी को दिए। इस दौरान निगमायुक्त ने अमृत 1.0 एवं 2.0 के तहत पाइपलाइन विस्तार, हाउस कनेक्शन, एसटीपी सिविल वर्क, रोड रेस्टोरेशन, ओवर टैंक, वाटर कनेक्शन आदि की भी समीक्षा कर वर्षा पूर्व रेस्टोरेशन का कार्य वर्षा पूर्व कराने के निर्देश दिए। जल गंगा संवर्धन अभियान जल गंगा अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में जल ग्रहण संरचनाओं की साफ सफाई के संबंध में बताया गया कि कटनी नदी का कार्य अनवरत जारी है। अभियान के तहत अब तक 18 कुओं की सफाई के साथ ही 73 सोकपिट का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसके साथ ही नगर के विभिन्न 21 स्थलों में सार्वजनिक प्याऊ के संचालन के साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग, नाले नालियों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण हरित क्षेत्रों के विकास एवं मानसून में किये जाने वाले पौधरोपण हेतु आवश्यक तैयारियां की जा रही है। जिसपर निगमायुक्त ने शेष कार्यों में गति लाते हुए अभियान अवधि के दौरान ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगमायुक्त द्वारा जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की जाकर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने अनाधिकृत कालोनी के लंबित प्रकरणों, फायर सेफ्टी के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर विधि अनुरूप कार्यवाही करने, लोक परिवहन शाखा के कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अमानक स्पीड ब्रेकर, रोड मार्किंग की कार्यवाही प्रगतिरत है। जिस पर निगमायुक्त ने ईवी चार्जिंग स्टेशन और नवीन बस स्टैंड में ऑफिस के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। निगमायुक्त द्वारा पीएम स्वनिधि, संबल योजना एवं समग्र ई-केवाईसी एवं जन्म, मृत्यु विवाह पंजीयन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों पर शीघ्रता से कार्यवाही करने, समग्र के कार्यों की पृथक से बैठक आयोजित करने, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली बढ़ाने हेतु वित्तीय वर्ष के प्रारंभ से प्रयासरत रहने, स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों पर प्राथमिकता से कार्यवाही करने, जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग के मुआवजा के प्रकरणों का निराकरण कराने सहित निगम की विभिन्न शाखाओं के द्वारा संपादित किए जा रहे सहित अन्य विभागीय कार्यो की विस्तार से समीक्षा की जाकर विभाग प्रमुखों को लंबित प्रकरणों पर शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ईएमएस / 11/05/2026