क्षेत्रीय
12-May-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा क्षेत्र के भुट्टा चौक में एक ट्रैलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और कीचड़ में फंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रैलर फंसने से कुछ समय के लिए यातायात भी अवरुद्ध हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को निकालने की कोशिश की गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि अंधेरा और सड़क की स्थिति इसके पीछे की वजह हो सकती है। फिलहाल वाहन को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। प्रशासन की ओर से भी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 12 मई / मित्तल