जबलपुर (ईएमएस)। बरगी थाना अतंर्गत डेविड परिसर बरगी में एक सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर व नगदी रुपए चोरी कर ले गए| चोरी गए माल की कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई गई है| बरगी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार डेविड परिसर बरगी निवासी 57 वर्षीय शासकीय अस्पताल बरगी में कोल्ड चैन हेंडलर मनोज ऋषि गत सुबह लगभग 8.15 बजे घर पर ताला लगाकर परिवार सहित जबलपुर चर्च गया था| जहां से दूसरे दिन रात लगभग 12.25 बजे घर वापस आकर देखा तो बाहर के दरवाजे का कुंदा टूटा था| अंदर रखी अलमारी का लॉकर टूटा था, जिसमें रखी सोने की अंगूठी, हार, नगदी 10 से 12 हजार रूपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 12 मई 2026/ 05.41