क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) सन्मति स्कूल में संचालित हो रहे बाल एवं युवा संस्कार शिक्षण शिविर में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर शिविरार्थियों के साथ भक्ति भाव से सामूहिक पूजा की। शिविर के सतीश जैन ने बताया कि शिविर में शिविरार्थियों को डिजिटल बुक्स के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। देशभर से आए विद्वान इन्हें जैन धर्म की शिक्षा दे रहे हैं। इस अवसर पर देवेंद्र सोगानी, विकास जैन जेएमबी, डी के जैन, नकुल पाटोदी, सतीश जैन, ऋलभ पाटनी , टीनू जैन,, सुनील शाह, मनोज गोधा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 12 मई 2026