इन्दौर (ईएमएस) विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार, खेल भावना और तकनीकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से वार्षिक खेल, सांस्कृतिक एवं तकनीकी महोत्सव ऊर्जेत्सव 2K 26 का आयोजन प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित यह महोत्सव पहली बार दो चरणों में आयोजित हो रहा है। जिसका पहला चरण मई 2026 में सम्पन्न होने के बाद दूसरा चरण 15 से 17 सितम्बर 2026 तक आयोजित होगा। गत 13 अप्रैल को डेंगलर लॉन्च कार्यक्रम के साथ शुरू हुए इस महोत्सव में 23 से 29 अप्रैल तक अंतर-हाउस विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उसके बाद 30 अप्रैल से तकनीकी महोत्सव के तहत विशेषज्ञों द्वारा कार्यशालाएं और संगोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, विद्युत वाहन बैटरी प्रणाली, चिकित्सीय चित्र विश्लेषण, स्मार्ट परिसर डिजाइन, सर्किट बोर्ड डिजाइन और रोबोट संचालन जैसे विषय शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार संगोष्ठियों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों और उभरते क्षेत्रों की जानकारी दी जा रही है। आनंद पुरोहित/ 12 मई 2026