राज्य
12-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। केंद्र सरकार 1 जुलाई से ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रही है। मनरेगा की जगह अब “विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” यानी बीबी-जी राम-जी कानून लागू किया जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार के अनुसार, 30 जून तक मनरेगा के तहत चल रहे सभी कार्य नए ढांचे में शामिल कर दिए जाएंगे। ई-केवाईसी से सत्यापित मनरेगा जॉब कार्ड तब तक मान्य रहेंगे, जब तक नए “ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड” जारी नहीं हो जाते। सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था से रोजगार प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। नंदिनी परसाई/ 12 मई 2026