राज्य
12-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) अत्यंत सकारात्मक और ऊर्जावान माहौल में संपन्न हुए देवी स्विमिंग इंस्टीट्यूट के TAD 2026 इन्फो सेशन में कई खेल प्रेमी, फिटनेस के शौकीन, तैराक और एथलेटिक समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने खेल, फिटनेस और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने की इस पहल की सराहना की। आयोजन में न्यायिक मजिस्ट्रेट वर्षा भाटी और आदित्य बिड़ला कैपिटल समूह के मनीष सेंगर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में न्यायिक मजिस्ट्रेट वर्षा भाटी ने नियमित फिटनेस गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो कानूनी पेशे या अन्य डेस्क-आधारित नौकरियों जैसे कम शारीरिक मेहनत वाले व्यवसायों में रत हैं। अध्यक्षता डॉ. रजनी कुटुम्बले ने की। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. सुभाष मसीह ने किया, जबकि धन्यवाद प्रस्ताव आईएससी के अध्यक्ष एडवोकेट नितिन सिंह भाटी ने प्रस्तुत किया। आयोजकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयुषी, देवा टीम और टीम डेकाथलॉन के प्रति आभार व्यक्त करते पहल के मुख्य प्रायोजक के रूप में चोइथराम ग्रुप को सम्मानित किया। आनंद पुरोहित/ 12 मई 2026