अंतर्राष्ट्रीय
12-May-2026


-अमेरिका में तेजी से घट रही जन्म दर वाशिंगटन (ईएमएस)। अमेरिका में लगातार घट रही जन्म दर का असर अब सरकारी स्कूलों पर साफ दिखाई देने लगा है। देशभर के पब्लिक स्कूलों में छात्रों की संख्या तेजी से कम हो रही है, जिसके कारण कई स्कूलों को बंद करने की नौबत आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार 2010 के बाद से किंडरगार्टन से 12वीं तक के छात्रों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। महामारी के बाद यह संकट और गहरा गया। लॉस एंजिलिस, शिकागो और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों में कई जिलों में छात्र संख्या 10 से 20 प्रतिशत तक कम हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि घटती जन्म दर, बढ़ता महंगाई खर्च और इमिग्रेशन नीतियां इसके प्रमुख कारण हैं। राष्ट्रीय शिक्षा सांख्यिकी केंद्र के अनुसार आने वाले वर्षों में भी यह गिरावट जारी रह सकती है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा। नंदिनी परसाई/12 मई 2026