- निशाना चूकने से बाल-बाल बची जान - आरोपी का पत्नी से चल रहा है विवाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार भोपाल(ईएमएस)। शहर के अशोका गार्डन थाना इलाके में स्थित सुभाष कॉलोनी में बीती रात एक सिरफिरे पिता ने अपने नाबालिग बेटे पर 315 बोर की बंदूक से फायर कर दिया। गनीमत रही की निशाना चूक जाने के कारण बंदूक से निकली गोली नाबालिग को नहीं लगी और उसकी जान बाल-बाल बच गई। गोलीकांड की सूचना मिलते ही तुरंत हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला कायम कर घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय राज चौरसिया दसवीं कक्षा का छात्र है। उसका पिता शांति स्वरुप चौरसिया घर में आये दिन किसी न किसी बात को लेकर लडाई झगडा कर किशोर और उसकी मॉ के साथ मारपीट करता था। आये दिन की कलह से तंग आकर पत्नि और बेटा पिता से अलग होकर बीते करीब दो माह से सुभाष कॉलोनी में एकतापुरी ग्रांउड के पास किराये से रह रहे थे। इसे लेकर पिता उससे और उसकी मॉ से रंजिश रखते थे। राज ने पुलिस को बताया की उसके पिता कभी-कभी घर पर मिलने आते और यहॉ भी घरेलु बात को लेकर उसके और माँ के साथ विवाद कर मारपीट करते थे। बताया गया है कि आरोपी राम स्वरुप लकवाग्रस्त हैं। उनके पास कार है, वह अक्सर कार में ही सो जाता हैं। दो दिन पहले भी राज के माता-पिता के बीच विवाद हुआ था। इसी बात से गुस्साया आरोपी पिता बीती रात अपनी कार से राज के घर के बाहर पहुंचा। उस समय राज घर की बालकनी में टहलते हुए फोन पर बात कर रहा था। बेटे को देख आरोपी पिता ने उसे जान से मारने की नियत से लायसेंसी 315 बोर रायफल से बेटे पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि निशाना चूकने से गोली बेटे को नहीं लगी, उसके शोर मचाने पर आरोपी पिता कार लेकर घटना स्थल से फरार हो गया। और वह भागकर अपने कमरे में चला गया। वहीं घटना के बाद आरोपी भी मौके से फरार हो गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पिता शांति स्वरुप चौरसिया उर्फ बंटी पिता देवीराम चौरसिया (53) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई लायसेंसी 315 बोर रायफल, तीन जिंदा राउड और जप्त की है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी में है। जुनेद / 12 मई