भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के अशोका गार्डन थाना इलाके में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा ने ब्लैड से अपनी हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणो की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाली 19 वर्षीय ख्याती जैन बीए की छात्रा थी। पारिवारिक कारणो के चलते उसकी मां का अपने पति से करीब दस साल पहले तलाक हो चुका है। इसलिए वह अपनी मां के साथ रहती थी। बीते दिन छात्रा की मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। उसी दौरानर उसने ब्लैड से अपने हाथ की नस काट ली और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। बाद में घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। जॉच टीम का कहना है की फिलहाल घटनास्थल की तलाशी में किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या का कारण साफ हो सके। आगे की जॉच के लिये पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया, जिसकी कॉल डिटेल खंगाली जायेगी। पुलिस का कहना है कि कई बिंदुओ की जॉच और परिजनों के डिटेल बयान दर्ज होने के बाद ही साफ हो सकेगा की छात्रा ने यह आत्मघाती कदम क्यो उठाया। जुनेद / 12 मई