मुरैना ( ईएमएस ) | चंबल भवन, मुरैना में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में चंबल संभाग के आयुक्त श्री सुरेश कुमार ने 20 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने विभिन्न प्रकार की समस्याएँ एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि विवाद, पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरण, साफ-सफाई व्यवस्था, नालियों के अवरुद्ध होने तथा जलभराव जैसी जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएँ शामिल रहीं। चंबल कमिश्नर श्री सुरेश कुमार ने सभी प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए प्रत्येक आवेदन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का शीघ्र, संतोषजनक एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।