बिलासपुर (ईएमएस)। चिल्हाटी स्थित लीलागर नदी किनारे पिकनिक के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खाना कम परोसने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, चूचुहियापारा निवासी हरीश महिलांगे अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान आरोपी सावन साव उर्फ पोल्टू से कहासुनी हो गई। विवाद बढऩे पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हरीश के साथ मारपीट की और उसे चोट पहुंचाई। घटना की रिपोर्ट मिलते ही थाना सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामूली बातों को लेकर हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मनोज राज 12 मई 2026