क्षेत्रीय
12-May-2026


नर्मदापुरम(ईएमएस)। जिले के किसानों को सभी प्रकार के उर्वरक शत प्रतिशत ई विकास पोर्टल के माध्यम से विक्रय किए जाने के निर्देश है। इस संबंध में शासन द्वारा प्रत्येक उर्वरक विक्रेताओ की मॉनिट्रिरिंग पोर्टल व पीओएस मशीन के माध्यम से की जा रही है।दिनांक 11 मई 2026 को पोर्टल का अवलोकन करने पर जिले के दो विक्रेताओ के द्वारा उर्वरको का विकय ई विकास पोर्टल की अपेक्षा पीओएस मशीन से अधिक किए जाने व शासन के निर्देशो की अवहेलना करने पर मेसर्स पायल खाद भंडार, बानापुरा व शीतल कृषि सेवा केंद्र, डोलरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए व संबंधित दस्तावेजो के साथ अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु 03 दिवस का समय दिया गया। संतुष्टिपूर्वक जबाव प्रस्तुत न करने की दशा में लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जावेगी। उपसंचालक कृषि द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रत्येक उर्वरक विक्रेताओ को शासन के निर्देशानुसार ही उर्वरक विक्रय का कार्य किया जावे व किसानो को उचित मूल्य पर बगैर किसी टेगिग के ई विकास पोर्टल के माध्यम से ही उर्वरक का विक्रय का कार्य किया जावे। किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर विक्रेता के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी। राजीव अग्रवाल, १२ मई, २०२६