गो रक्षा यात्रा में पादुका पूजन और राष्ट्र माता घोषणा की अपील मिर्जापुर (ईएमएस) । परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी की 81 दिवसीय ‘गविष्ठी गो रक्षार्थ धर्म यात्रा’ (गौरक्षा धर्मयुद्ध यात्रा) मंगलवार को नगर विधानसभा क्षेत्र के राजर्षि नगर कॉलोनी पहुंची। नगरपालिका परिषद के पूर्व प्रत्याशी सतीश मिश्रा और ग्रामसभा अकोढ़ी के प्रधान सतीश तिवारी के नेतृत्व में जनपदवासियों ने महाराज जी का जोरदार स्वागत किया।राजर्षि नगर कॉलोनी में भव्य पादुका पूजन एवं पुष्पार्चन कार्यक्रम आयोजित हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाराज जी को गौ माता का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।आशीर्वचन में कही गई बड़ी बातेंअपने आशीर्वचन में शंकराचार्य महाराज जी ने कहा कि आजादी के समय गौ माता की आबादी जनमानस की आबादी से दोगुनी थी, जो घटकर आज मात्र 10 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने इसका प्रमुख कारण गौमांस के विदेशों में निर्यात को बताया और कहा कि गौमांस निर्यात में उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे अग्रणी प्रदेश बन चुका है।महाराज जी ने गो संरक्षण को सनातन जागृति से जोड़ते हुए गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने और देशभर में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की वकालत की। उन्होंने जोर देकर कहा कि गो रक्षा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दायित्व है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ-रक्षा, धर्म जागरण और सनातन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।यात्रा का विवरणयह यात्रा 3 मई 2026 को गोरखपुर से शुरू हुई थी और उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए गो रक्षा का संदेश दे रही है। 11-12 मई को मिर्जापुर में दो दिवसीय प्रवास के दौरान महाराज जी ने विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया।व्यवस्था और नई जिम्मेदारीयात्रा के जिला प्रभारी शुभम मिश्रा और मार्गदर्शक मनोज श्रीवास्तव (राष्ट्रवादी मंच के संस्थापक, पूर्व वीएचपी प्रांत संगठन मंत्री) ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली। कार्यक्रम में पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, सीनियर एडवोकेट कृपा शंकर मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद राम, वरिष्ठ पत्रकार शशि भूषण दूबे कंचनीय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम श्रृंगार दूबे नेताजी, सीनियर एडवोकेट अशोक कुमार सिंह, किसान नेता शारदा प्रसाद मिश्र लाला गुरु, राजगढ़ क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र कुमार पांडेय, डा दिनेश चौधरी, युवा नेता विशाल त्रिपाठी, आदि सहित स्थानीय गो रक्षा कार्यकर्ताओं और नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी।कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य महाराज जी ने मंच से मनोज श्रीवास्तव को जनपद मिर्जापुर में गौरक्षा प्रमुख नियुक्त किया और संगठन के संचालन, देखभाल तथा आय-व्यय की जिम्मेदारी भी सौंपी।यह खबर स्थानीय एवं राष्ट्रीय समाचार माध्यमों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म् पर व्यापक रूप से चर्चित हो रही है। गो रक्षा आंदोलन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।नोट: गो रक्षा जैसे राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे पर जन जागरण जारी रहेगा । शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे, 12 मई, २०२६