क्षेत्रीय
12-May-2026
...


मीरजापुर (ईएमएस) : जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के धार्मिक कार्यक्रम में सोमवार को सामाजिक सौहार्द का अनुपम दृश्य देखने को मिला। पुरानी दुश्मनी को भुलाते हुए सपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ने मंच पर पहुंचे एसडीएम सदर का अंगवस्त्रम पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। दोनों ने मंच पर साथ बैठकर कार्यक्रम में शामिल हुए।पिछले वर्ष कांग्रेस के एक धरना-प्रदर्शन के दौरान एसडीएम सदर और सपा नेता के बीच तीखी बहस हुई थी, जो तोड़फोड़ तक पहुंच गई थी। इस घटना में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था और कई नेताओं पर मुकदमे भी दर्ज हुए थे। उस तल्खी के बाद दोनों पक्षों के बीच खटास बनी हुई थी।सोमवार को शंकराचार्य जी के कार्यक्रम में यह दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। सपा नेता ने कहा, “यह धर्म का मंच है। यहां व्यक्तिगत मतभेद नहीं लाने चाहिए। जगद्गुरु के आशीर्वाद से सब भेदभाव मिट जाते हैं।” एसडीएम सदर ने भी इस पहल को सकारात्मक बताया और कहा कि प्रशासन व समाज के बीच निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए।जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद जी ने अपने संदेश में कहा, “सनातन धर्म सबको जोड़ना सिखाता है। मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद नहीं होने चाहिए। आज का यह दृश्य पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।”कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस घटना को जिले की सियासत में नए समीकरणों की शुरुआत माना जा रहा है। *शशि भूषण दूबे कंचनीय/मोहम्मद अमीन शेख, 12 मई, २०२६