क्षेत्रीय
12-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) शहर में देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पढ़ने आएं छात्र पढ़ाई नहीं करते हुए नशा करने के आदी हो गए। जिसके चलते जब डीन को उन्हें सबक सिखाने के लिए पुलिस को सूचना दी। जिस पर कार्रवाई करते पुलिस ने होस्टल जाकर छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी संतोष दूधी के अनुसार आईआईटी कॉलेज के डीन ने शिकायत की थी कि उनके यहां पढ़ने वाले इंजीनियरिंग के छात्र गांजा पी रहे हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छात्रों को अभिरक्षा में लिया। सभी छात्र इंदौर के बाहर के रहने वाले हैं। इनके नाम आयुष झा निवासी मुंबई, विवेक शर्मा निवासी राजाराम नगर देवास, उमंग अग्रवाल निवासी मुरैना और दीपांशु अहिरवार निवासी सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम हैं। ये सभी छात्र होस्टल में रहते हैं। सभी छात्रों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है कि वे गांजा कहां से लेकर आए थे। आनंद पुरोहित/ 12 मई 2026