-वीडिया में बोला-पुर्तगाल के लोग आलसी नहीं, वे बस पैसा ज्यादा लेते हैं लिस्बन (ईएमएस)। पुर्तगाल में एक भारतीय कारोबारी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उससे पूछा जा रहा है कि वह भारतीय वर्कर्स को काम पर रखता है। इसके जवाब में बता रहा है कि पुर्तगाली कर्मचारी बहुत महंगे हैं, साथ ही उसे भारत के लोगों के साथ बात करने में आसानी होती है। वीडियो में उससे पूछा कि क्या वह केवल भारतीयों को काम पर रखता है। इस पर कारोबारी ने जवाब दिया है हां। उसने कहा कि पुर्तगाली के वर्कर पैसा ज्यादा लेते हैं। इसलिए लागत बढ़ जाती है। पुर्तगाल के लोगों के साथ भाषा को लेकर समस्या रहती है, उनके साथ बात नहीं कर पाते हैं। भारतीय व्यक्ति से पूछा कि क्या पुर्तगाली के लोग आलसी हैं, उसने जवाब में कहा नहीं। वे बस महंगे हैं, आलसी नहीं। बातचीत के दौरान उसने शहर में बढ़ती भारतीय आबादी पर भी बात कही है। बिजनेसमैन ने कहा कि वह यहां खुश हैं, जिस गांव में वह काम कर रहा है वहां भारतीय लोग बढ़ रहे हैं। अगर बड़ी संख्या में पुर्तगाली लोग भारत चले जाएं और वहां रहने लगे तो उसे कैसा लगेगा। इस पर कारोबोरी ने कहा कि उसे यह पसंद नहीं आएगा। उसने कहा कि वह भारत में पुर्तगाली लोगों को बड़ी गिनती में नहीं देखना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसे वीडियो क्लिप को इन्फ्लुएंसर मारियो नॉफल ने शेयर किया है। इसके बाद से यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। विदेशों में काम करने वाले भारतीय को लेकर बहस होती रही है। इसमें इमिग्रेशन और सस्ते लेबर के मुद्दे अहम रहे हैं। ऐसा सिर्फ पुर्तगाल के साथ ही नहीं है। भारतीय अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया जैसे धनी देशों में बिजनेस के मालिक हैं। इन देशों के रहने वाले भारतीय मूल के लोग भारतीय श्रमिकों को काम पर रखना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि मूल श्रमिकों की तुलना में कम वेतन पर काम करने के लिए तैयार होते हैं। सिराज/ईएमएस 13 मई 2026