क्षेत्रीय
13-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। भोपाल स्थित होटल कोर्टयार्ड मेरियट में प्रदेश की शीर्ष उद्योग व्यापार संस्था, फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री की वार्षिक साधारण सभा, स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हिमांशु खरे ने बतौर अध्यक्ष तथा नवीन कार्यकारिणी ने कार्यभार ग्रहण किया। आयोजन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से व्यवसायी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश शासन के श्रम एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य काश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंत्रीद्वय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिमांशु खरे को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में फेडरेशन के सचिव प्रवीण आचार्य ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सुनील साहू / मोनिका / 13 मई 2026/ 03.45