क्षेत्रीय
13-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने पनागर विधानसभा अंतर्गत बरेला मंडल में आयोजित ग्राम पंचायत प्रवास कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव और विकास संबंधी अपेक्षाएं सुनीं। सांसद श्री दुबे का प्रवास शारदा मंदिर से प्रारंभ होकर देवरी,बम्हनी,धनपुरी,डूडी, पहाड़ी खेड़ा,उमरिया, बिलगड़ा,पड़वार,परतला और हिनोतिया भोई ग्राम पंचायत में संपन्न हुआ। प्रत्येक ग्राम में ग्रामीणों, किसानों,महिलाओं एवं युवाओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया और स्थानीय आवश्यकताओं से अवगत कराया। इस दौरान ग्राम पंचायत बिलगड़ा एवं हिनोतिया भोई में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण विधायक सुशील इंदु तिवारी के साथ किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद आशीष दुबे ने कहा कि ग्रामीणों से मिले सुझाव के अनुसार विकास के काम होंगे। कार्यक्रम के दौरान विधायक सुशील इंदु तिवारी, श्रीमती चंद्रकला गोस्वामी, राजमणि सिंह बघेल, प्रतीक दुबे, अंकुर जैन, मनोज यादव, अर्पित जैन, राहुल बारी, आनंद साहू, चंदन पटेल, सोनू सोनकर, संदीप शुक्ला, संजय पटेल, रामेश्वर साहू, रनेश खरे, नितिन मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 13 मई 2026/ 03.50