क्षेत्रीय
13-May-2026
...


सरायकेला (ईएमएस)। जिला पुलिस कार्यालय में एसपी निधि दिवेदी ने पुलिस पदाधिकारीयों व थाना प्रभारीयों संग क्राईम मिटिंग किया। क्राईम मिटिंग में एसपी ने थाना वार अपराध की जानकारी लेते हुए अपराध व अपराधीयों पर अंकुश लगाने, प्रोजेक्ट डिवाईस के तहत खोये हुए मोबाईल की बरामदगी करते हुए वापस करने, पुलिस पब्लिक संबंध को और अधिक मजबुत करने, गुम हुए बच्चों, किशोरीयों, महिलाओं की खोजबिन करते हुए पता लगाने सहित अन्य निर्देश दिये गये।क्राईम मिटिंग में एसपी ने लंबित कांडों के जल्द निष्पादन के लिए सभी थाना प्रभारियों को टास्क दिया साथ ही चोरी व छिनतई जैसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए थाना की पुलिस के साथ साथ टाईगर मोबाईल पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा।एसपी ने अवैध पत्थर और बालू के उत्खनन व परिवहन के खिलाफ निरंतर छापेमारी अभियान चलाने,सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमित वाहन जाँच (हेलमेट, सीटबेल्ट, इंश्योरेंस) और ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने पांच वर्षो के अपराधीयों महिला अपराध के मामलों व पोक्सो कांड़ को दोषीयों कि निगरानी रखने व उनका नाम दागी गुंडा पंजी में दर्ज करने सहित फरार वारंटियों की धर पकड अभियान सुनिश्चीत करने का निर्देश दिया। क्राईम मिटिंग में एसडीपीओ समीर संवैया, अरविंद बिन्हा, डीएसपी प्रदीप उरांव के अलावे थाना प्रभारी सरायकेला विनय कुमार, गौरव कुमार, नरसिह मुंडा सहित कई थाना प्रभारी उपस्थित थे। - 13मई/26