मंडला (ईएमएस)। वन एमपी आर्टिलरी रेजिमेंट एनसीसी जबलपुर द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) का समापन ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय रांझी, जबलपुर में हुआ। यह शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कीर्ति शिंत्रे एवं लेफ्टिनेंट कर्नल नरेंद्र शेखावत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर में शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के 71 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कैडेट्स ने ड्रिल, स्पीच, निबंध लेखन, फ्लैग एरिया एवं लाइन एरिया प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न कठिन प्रतिस्पर्धाओं में अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए विद्यालय को ओवरऑल द्वितीय स्थान दिलाया। ईएमएस/मोहने/ 13 मई 2026