कोरबा (ईएमएस) देश की प्रतिष्ठित लब्धख्याति वित्तीय संस्था मुथूट फिनकॉर्प की नई शाखा का शुभारंभ बुधवार को कोरबा में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी से हितानंद अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि राजेंद्र जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा फीता काटकर नई शाखा का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुथूट फिनकॉर्प के रीजनल मैनेजर रवि राज सिंह, एरिया मैनेजर अभिषेक नामदेव सहित संस्था के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने संस्था की नई पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे कोरबा एवं आसपास के लोगों को वित्तीय सेवाओं का लाभ सरलता से प्राप्त हो सकेगा। संस्था द्वारा आमजन को आसान गोल्ड लोन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ किस्तों पर स्वर्ण आभूषण उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा तथा एनसीडी जैसे निवेश विकल्पों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अंकुश कुमार ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आसान वित्त एवं सरल ऋण सुविधाओं के माध्यम से हर आम व्यक्ति के सपनों को साकार करने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करते हुए उन्हें सहज, उपयोगी एवं परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संस्था पारदर्शी प्रक्रिया एवं सुगम संचालन के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास जीतने के लिए निरंतर कार्य करेगी तथा ग्राहकों को बेहतर एवं भरोसेमंद वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराएगी। 13 मई / मित्तल