13-May-2026
...


- स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर निर्माण के लिए निगम अमला निरंतर सक्रिय कटनी (ईएमएस) । नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रतिदिन व्यापक स्तर पर सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों, प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, कचरा संग्रहण एवं अपशिष्ट निष्पादन कार्य का जिला स्तरीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जाकर प्राप्त कमियों का निराकरण कराते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे है। निगम प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था के तहत बुधवार प्रातः बस स्टैंड परिसर, रेल्वे स्टेशन पहुंच मार्ग, सुभाष चौक, थाना तिराहा, कचहरी तिराहा, लखेरा, मिशन चौक, वेंकट वार्ड ओवर ब्रिज के नीचे, घंटाघर, जगन्नाथ चौक, आदर्श कालोनी, नई बस्ती, बरगवां, हाउसिंग बोर्ड माधव नगर सहित नगर के विभिन्न गलियों एवं मुख्य एवं अन्य गलियों की सफाई का कार्य कराया जाकर कचरे का उठाव कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त डोर टू डोर कचरा संग्रहण के माध्यम से नागरिकों को सेग्रीगेशन की जानकारी प्रदान की जाकर घरों एवं दुकानों से निकलने वाले कचरे को कचरा संग्रहण वाहन में देने की अपील की गई। इन स्थलों के नाले एवं नालियों में चला वृहद सफाई अभियान मानसून के दौरान नगर में सुचारू जल निकासी की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए मशीनों के माध्यम से वार्ड क्रमांक 9 स्थित राष्ट्रीय स्कूल के सामने वाला नाला, वार्ड क्रमांक 11 टोनी पान वाले से धर्मलोक हॉस्पिटल एवं धर्मलोक गली के सामने, एवं सरस्वती स्कूल के पीछे, वार्ड क्रमांक 18 साईं पुरम एसवीएन स्कूल के पास जे.सी.बी मशीन से कच्ची नाली का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 29 कलारी के पास एवं एल.आई.सी कार्यालय के पास, होंडा एजेंसी के सामने पंडित होटल के पास, वार्ड क्रमांक 41 कुम्हार मोहल्ला साईं मंदिर एवं माधवनगर कैप समदडिया कालोनी के पास, वहीं स्वच्छता मित्रों के माध्यम से वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 की हरिजन बस्ती, वार्ड क्रमांक 6 स्थित नगीना मस्जिद के पीछे, सिंगडी रेस्टारेंट के सामने, वार्ड क्रमांक 20 स्थित खिरवा रोड़ मोटवानी जी के घर से दुर्गा मंदिर तक,वार्ड क्र्रमांक 32 भट्टा मोहल्ला शमशान भूमि के पीछे, वार्ड क्रमांक 39 सिंधी स्कूल के पीछे सहित नगर के अन्य स्थलों में नाले नालियों की गाद एवं अन्य अपशिष्ट की सफाई की जाकर सुगम जल निकासी के प्रयास किये गए। नगर निगम द्वारा नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि वे शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालें। स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी से ही स्वच्छ एवं सुंदर शहर का निर्माण संभव है।