अशोकनगर (ईएमएस)। विधि महाविद्यालय में जिला आपदा प्रबंधन द्वारा प्रशिक्षण शिविर व कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रो को विभिन्न आपदाओं के संबंध बताया गया व डोमो दिखाया गया। कार्यक्रम के आयोजक राघवेन्द्र शर्मा कमांडेंट होमगार्ड के निर्देशन में एवं मुख्य अतिथि सोनम जैन संयुक्त कलेक्टर अशोकनगर व मनीष शर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (चन्देरी) की उपस्थिति में प्रशिक्षण शिविर के प्रारंभिक चरण में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम प्रारंभिक किया गया। जिसमें राघविन्द्र शर्मा कमांडेंट होमगार्ड द्वारा विभिन्न आपदाओं के संबंध में आपदा एवं निवारण के संबंध में रूप रेखा प्रस्तुत की गई व राहुल रघुवंशी द्वारा विभिन्न आपदाओं के निवारण पर डेमो द्वारा प्रस्तुत किया गया मुख्य वक्ता के रूप में संयुक्त कलेक्टर सोनम जैन द्वारा आपदा प्रबंधन बचाव पर उद्धबोदन दिया। मनीष शर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अपने उद्धबोदन में सर्पदंश की आपदा में बचाव विभिन्न प्रकार की आग व उनके रोकने तरीके बाढ के समय प्रारंभिक स्तर पर किये जाने वाली कार्यवाही एवं बोरबेल की घटना में नई तकनीकी के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। छात्र/छात्राओ के प्रश्न उत्तर के माध्यम से संखाओ का सामाधान किया व अपने क्षेत्र में जन मानस को विभिन्न आपदा एवं निवारण के संबंध में बताया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बहादुरसिंह डाबर, कार्यक्रम समन्वक डॉ. अनिलसिंह तोमर, क्रीडा अधिकारी डॉ. खिज्र अहमद खान, ग्रंथपाल डॉ. जितेन्द्र सोनी एवं कार्यालय सहायक बलवीरसिंह जाटव उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थीगण उपस्थित होकर प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया व अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा एवं निवारण के संबंध में जागरूक करने की शपथ ली। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 13 मई 2026