क्षेत्रीय
13-May-2026
...


संगठनों और समुदायों में पैठ बनाएगी कांग्रेस- संदीप दीक्षित,* चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाएगा कांग्रेस का रचनात्मक कांग्रेस विभाग- संदीप दीक्षित मिर्ज़ापुर/लखनऊ (ईएमएस) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष- पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि रचनात्मक कांग्रेस विभाग समान विचारधारा रखने वाले कांग्रेस के बाहर के सामाजिक संगठनों, समुदायों, और आंदोलन संगठनों को जोड़ने का काम करेगा, रचनात्मक कांग्रेस विभाग आगामी विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस इंडिया गठबंधन को जिताने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद और रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप दीक्षित के साथ प्रमुख रूप से वार रूम प्रभारी संजय दीक्षित, मीडिया वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, वरिष्ठ प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रवक्ता अलीमुल्लाह खान और प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता उपस्थित रही । रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीक्षित ने रचनात्मक कांग्रेस की वर्तमान समय में आवश्यकता और कांग्रेस के बाहर के संगठनों, समुदायों, आंदोलन संगठनों के जोड़ने पर विस्तार से बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव देश के तमाम अलग-अलग संगठनों समुदायों और संविधान की प्रति विचारधारा रखने वालों के साथ जुड़ाव रखती रही है, सरकार में रहते हुए हमने जब भी नीतियां बनाई तो सभी संगठनों समुदायों से राय- मशविरा किया है, वही काम कांग्रेस पार्टी विपक्ष में रहकर भी कर रही है जिसका काम रचनात्मक कांग्रेस के तहत मुख्य रूप से लोगों को जोड़ने का होगा, संदीप दीक्षित ने पिछले दो दिनों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, युवा प्रतिनिधियों एवं सिविल सोसाइटी के सदस्यों के साथ सार्थक संवाद एवं विचार-विमर्श किया । संदीप दीक्षित ने कहा कि समाज के अलग-अलग वर्गों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनके विचार, सुझाव एवं अनुभव सुने। सिविल सोसाइटी के सदस्यों द्वारा संगठन की भावी कार्यशैली, जनसरोकारों एवं रचनात्मक राजनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। दौरे के दौरान कई वन-टू-वन इंटरैक्शन भी हुए, जिनमें सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई।प्रेस वार्ता में श्री संदीप दीक्षित ने कहा कि रचनात्मक कांग्रेस की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संरचना एवं उसके उद्देश्य पर देश के आम आदमी की मंशा जरूरी है, उन्होंने कहा कि रचनात्मक कांग्रेस का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए सकारात्मक, संवाद आधारित एवं जनहित केंद्रित राजनीति को मजबूत करना है। रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष- पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा कि कहा कि रचनात्मक कांग्रेस देश में वैचारिक संवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनभागीदारी को नई दिशा देने का कार्य करेगी। संगठन का फोकस युवाओं, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को साथ लेकर रचनात्मक सोच को आगे बढ़ाना रहेगा। शशि भूषण दूबे कंचनीय, १३ मई, २०२६