नर्मदापुरम(ईएमएस)। जिले के ग्रामीण अंचलों में भी शराब माफियाओं द्वारा अवैध शराब कारोबार सक्रिय रूप से किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। अब शराब की अवैध बिक्री पर पाबंदी लगाने को लेकर डोलरिया तहसील के ग्रामीण जनों ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर आवेदन देकर गुहार लगाई। कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि हम सभी ग्रामवासी तहसील डोलरिया के आपसे अनुरोध करते है कि हमारे ग्राम डोलरिया व आसपास गाँव में अवैध रूप शराब के ठेकेदार द्वारा गाँव गाँव दबाब बनाकर कारोबार संचालित किया जा रहा है। छोटे छोटे गाँवो में दुकान से हटकर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है जिससे गाँवो में छोटे छोटे बच्चे,बुर्जुग, महिलाएँ काफी परेशान है । स्कूली बच्चे आने जाने वाली छात्राए काफी परेशान है। अवैध शराब की बिक्री से गाँव के बच्चे और नौजवान मजदूर वर्ग के परिवार शराबखोरी का शिकार हो रहे है। जिससे आये दिन नशे में दुघटनाएँ हो रही है। शराब ठेकेदार के आदमियों द्वारा गांवों में चार पहियों वाहनों से द्वारा अवैध रूप से शराब पटकी जा रही है। जिससे नौजवानों,छोटे किसान, मजदूरो को आदी बनाकर उधारी देकर कर्ज में लाद कर अवैध शराब कारोबार में लगाया जा रहा है। जिससे लड़ाई, झगड़े और परिवार बर्बाद हो रहे हैं। तहसील के गाँव पतलई कलॉ, मिसरोद, रोजडा, खरखेड़ी टिगरिया, कजलास, ऑवरी, नानपा, हथनापुर चौतलाय पहड़ी, धमासा, भीलटबाबा, हिरखेड़ा, ढाबा, तालनगरी, खरखेडी, बरन्दूआ, पालनपुर,सेमरी, रतवाडा बघवाड़ा, आमूपुरा मुहोरी गाँव में अवैध रूप शराब का करोबार फल फूल रहा है। श्रीमान से प्रार्थना है कि अतिशीघ्र उचित कार्यवाही करते हुये अवैध शराब बिकवाने वाले ठेकदार सहित गांव गांव शराब बेचने वाले लोगों पर कार्यवाही कर अवैध कारोबार बंद कराया जावे। ईएमएस/मोहने/ 13 मई 2026