इन्दौर (ईएमएस) मुखबिर सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को जुआं खेलते पकड़ा है। मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार पकड़ाएं चार आरोपियों के पास से 64 हजार 200 रुपए नगद और ताश गड्डियां जब्त की हैं। थाना प्रभारी के अनुसार सूचना पर थाना पुलिस टीम ने रेवेन्यू नगर इलाके में दबिश दी और घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी जुआ खेल रहे थे। तलाशी के दौरान आरोपियों से 64 हजार 200 रुपए और ताश की गड्डियां बरामद हुईं। पकड़ाएं जुआरियों के नाम रोहित राजरे निवासी महावर नगर, चंद्रसेन मेहर निवासी महावर नगर, देवीलाल बिंदोरिया निवासी रेवेन्यू नगर और भागीरथ बिंदोरिया निवासी रेवेन्यू नगर है उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आनंद पुरोहित/ 13 मई 2026