खेल
14-May-2026
...


मेलबर्न (ईएमएस)। सोफी मोलिनक्स की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम अगले माह इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्वकप में उतरेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इस टूर्नामेंट के लिए अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ही युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। अनुभवी तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को भी टीम में बनाये रखा है। इससे टीम को एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प मलिगा। हैमिल्टन पिछले साल आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी रही थीं। इस बार वह सात गेंदबाजी विकल्पों में से एक होंगी। वहीं हैरानी की बात ये है कि सीए ने, तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन को टीम में जगह नहीं दी है। । अनुभवी खिलाड़ियों में एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, एलिस पेरी और बेथ मूनी शामिल है। सीए के अनुसार टीम को इन खिलाड़ियों के लंबे अनुभव से लाभ मिलेगा। वहीं वेस्टइंडीज दौरे से बाहर रहीं ग्रेस हैरिस की भी टीम में वापसी हुई है। ऑलराउंड एनाबेल सदरलैंड की भी वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए जानी जाती है और इस बार भी उसके पास कई अच्छी खिलाड़ी हैं। गेंदबाजी इकाई में कप्तान मोलिनक्स के अलावा मेगन शुट्ट, किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड, मैकग्राथ, पेरी, निकोला कैरी और लूसी हैमिल्टन शामिल हैं। निकोला कैरी के लिए यह 2020 के बाद पहला टी20 विश्व कप होगा। वह तीन साल राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने के बाद इस साल की शुरुआत में वापसी करने में सफल रही थीं। वहीं 2009 से ही लगातार खेल रही। एलिस पेरी इस संस्करण में अपने 50 टी20 विश्व कप मैच पूरे करेगी। वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ताहलिया विल्सन को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम के साथ रखा गया है। विल्सन ने मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय पदार्पण किया था। इस टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप के ग्रुप 1 में रखा गया है। इसमें दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड जैसी टीमें हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपेन अभियान की शुरुआत 13 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टीम: सोफी मोलिनक्स (कप्तान), निकोला कैरी, ऐश गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम। ट्रैवलिंग रिजर्व: ताहलिया विल्सन। गिरजा/ईएमएस 14मई 2026