खेल
14-May-2026


रायपुर (ईएमएस)। विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी से आईपीएल के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में हालांकि आकर्षण का केन्द्र केकेआर के मनीष पांडे रहे। मनीष ने एक असंभव सा कैच पकड़ा जिसकी विराट ने भी प्रश्ंसा की है। कैच को देखकर विराट भी हैरान नजर आये। वहीं प्रशंसक भी इस असंभव से कैच को देखकर दंग रह गये। यह मामला 18वें ओवर का है। तब केकेआर के गेंदबाज कार्तिक त्यागी की गेंद पर आरसीबी के टिम डेविड ने एक तेज शॉट लगाया। गेंद बल्ले से लगते ही गोल की रफ्तार से निकल पर तभी मनीष पांडे ने हवा में छलांग लगाते हुए, एक हाथ से ही गेंद को पकड़ लिया। मनीष का यह कैच इतना शानदार था कि बल्लेबाज टिम डेविड ही नहीं गेंदबाज कार्तिक त्यागी भी समझ नहीं पाये कि क्या हुआ। दूसरे छोर पर खड़े विराट भी हैरत में पड़ गये। उनकी प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया में छाया हुआ है। ईएमएस 14मई 2026