क्षेत्रीय
14-May-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाबों का गहरीकरण कार्य जारी है। परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री विक्रम जाट ने बताया कि अभियान के तहत ग्राम खिरखिरी में बडा तालाब में डिसिल्टिंग कार्य कराया जा रहा है। तालाब के गहरीकरण कार्य से वर्षाजल का एकत्रीकरण अधिक मात्रा में हो सकेगा, जिससे ग्रामीणों की निस्तारी आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।