क्षेत्रीय
14-May-2026
...


भिंड ( ईएमएस ) | संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार व भिण्ड कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड के मार्गदर्शन में विकासखण्ड मेहगांव मुख्यालय पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 का आयोजन दिनांक 5 मई से 5 जून 2026 तक प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है एवं प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेल शिविर में कबड्डी एवं वॉलीबॉल खेलों के साथ-साथ योग व्यायाम कर खिलाड़ियों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है इसमें खिलाड़ी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शासकीय सांदीपनि उमावि मेहंगाव में किया जा रहा है, साथ ही खिलाड़ियों के बीच पहुंचे एसडीओपी मेहगांव श्री संजय कोच्छा ने खिलाड़ियों से परिचय कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, साथ ही मोबाइल से कुछ देर दूरी बनाकर अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग व्यायाम खेल प्रतिदिन करने के लिए प्रोत्साहित किया। खिलाड़ियों को स्वल्पाहार में केले वितरित कराए गए मेहगांव ब्लॉक युवा समन्वयक श्रीमती नीतू सोनी द्वारा नए खिलाड़ियों को लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रोत्साहित किया किया गया।