क्षेत्रीय
14-May-2026
...


- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड को आईएसओ 9001 एवं 14001 प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ भिंड ( ईएमएस ) | आज कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड में एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर का पल है। कार्यालय को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य करने हेतु आईएसओ प्रमाण पत्र क्रमांक 9001 (क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम) एवं 14001 (एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम) प्रदान किया गया। यह उपलब्धि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों का परिणाम है। ISO प्रमाण पत्र प्रदान समारोह समारोह के दौरान आईएसओ टीम, नई दिल्ली के प्रतिनिधि श्री शिवांशु तिवारी द्वारा औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड श्री के.एस. बरिया एवं सचिव सुश्री अनुभूति गुप्ता को प्रदान किया गया। यह प्रमाणन इस बात का प्रमाण है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण विधिक सेवाएँ पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पालन जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सफलतापूर्वक सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड एवं कार्यक्रम में न्यायपालिका के सम्माननीय वरिष्ठ एवं कनिष्ठ न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण एवं जिला न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।