क्षेत्रीय
14-May-2026
...


- कुणाल ने खेली 34 रन की पारी, इशान ने लिए 3 विकेट सीहोर (ईएमएस) । शहर के भोपाल नाका स्थित आरएसआई सीहोर क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार की सुबह आरएसआई और कालापीपल के मध्य मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में आरएसआई ने कालापीपल को 81 रन से हराया। इस दौरान कोच अक्षय दुबाने, संस्कार मंच के प्रभारी मनोज दीक्षित मामा और अजय चंदेल आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कोच अक्षय दुबाने ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरएसआई सीहोर क्रिकेट अकादमी ने 37 ओवर में दस विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। इसमें कुणाल ने 34 रन, पलाश परमार ने 20 रन, रोहित चौहान ने 15 रन, कृष्णा-लोकेन्द्र ने 14-14 रन की पारी खेली। वहीं कालापीपल की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनय-अनमोल ने तीन-ती विकेट, देवांश ने दो विकेट और वेदांत ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कालापीपल की टीम 108 रन पर सिमट गई। इसमें देवांश ने 24 रन, प्रियांशु ने 13 रन बनाए थे। इधर आरएसआई की ओर से गेंदबाजी करते हुए इशान ने तीन विकेट, पलाश, प्रिंस, लोकेन्द्र, दिव्यम, समर्थ ने एक-एक विकेट हासिल किया। विमल जैन