क्षेत्रीय
14-May-2026
...


- 15 से 25 मई तक ग्राम पंचायतों में प्राप्त किए जाएंगे दावे एवं आपत्तियां नर्मदापुरम (ईएमएस)। जनपद पंचायत नर्मदापुरम के सभागार में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जय सोलंकी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची वर्ष 2026 के पुनरीक्षण कार्य हेतु प्राधिकृत कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्राधिकृत कर्मचारी 15 मई 2026 से 25 मई 2026 तक संबंधित ग्राम पंचायतों में उपस्थित रहकर मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निराकरण उपरांत 25 मई 2026 तक संकलित जानकारी के आधार पर संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं दावे एवं आपत्तियों का अंतिम निराकरण 30 मई 2026 तक किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रंजीत ताराम, तहसीलदार रूचि गोयल तथा बी.पी.ओ. रेवा शंकर लोवंशी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण प्रशिक्षक संजय पवार एवं एस एन चौरे द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें सभी प्राधिकृत कर्मचारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। ईएमएस / 14,मई,2026