क्षेत्रीय
14-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। कलेक्टर साकेत मालवीय सहित जिला प्रशासन के अधिकारी जनपद पंचायत ईसागढ़ की ग्राम पंचायत पाठखेड़ा में रात्रि चौपाल एवं जलसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। रात्रि चौपाल में कलेक्टर मालवीय द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के हर संबंध निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मौके पर समाधान किया गया। साथ ही अन्य समस्याओं के निराकरण में समय सीमा निर्धारित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने डोंगारा से हैदर की बीज रास्ता निर्माण कराये जाने की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने सीईओं जिला पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिये। रात्रि चौपाल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, एसीडएम त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार रोहित रघुवंशी, सीईओ जनपद पंचायत एपी प्रजापति, नायब तहसीलदार सुश्री ऋतु परमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। पाठखेडा नदी में किया श्रमदान: कलेक्टर साकेत मालवीय ने ग्राम पाठखेडा में रात्रि विश्राम के पश्चात गुरूवार की सुबह जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तारतम्य में पाठखेडा नदी पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया। साथ ही जलसरंक्षण, भूजल रिजार्च और नदी पुर्नजीवन के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान जन सहयोग से नदी की साफ सफाई एवं जमा गाद का हटवाया गया। प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण: भ्रमण के दौरान कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा ग्राम पाठखेडा में प्रधानमंत्री जनमन आवास के अंतर्गत आदिवासी परिवारों के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन आवास के तहत प्राप्त होने वाली किश्तों के संबंध जानकारी प्राप्त की। आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण: कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा ग्राम पाठखेड़ा ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति, संधारित पंजियों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान भोजन एवं नाश्ता के समूह द्वारा वितरण की समस्या के बारे में बताया गया। इस पर कलेक्टर ने अविलंब निराकरण किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 14 मई 2026