क्षेत्रीय
14-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में नवीन तहसील भवन के सभाकक्ष में खण्डस्तरीय स्वास्थ्य एवं पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा करते कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु सभी समन्वित प्रयास किये जाए। गर्भवती माताओं एवं नवजात शिशुओं बेहतर देखभाल तथा सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण सेवाओं को सुदृणीकरण करने, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की समय पर पहचान एवं प्रबंधन, संस्थागत प्रसव को बढावा तथा गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य, पोषण सेवाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्वित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों के एडमिशन, छात्रवृति वितरण के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने विभागों को गत वर्ष की उपलब्धियों को आधार बनाकर शासन द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुरूप लक्ष्य प्राप्त करने हेतु योजना बनाने के निर्देश दिये। बैठक में एसडीएम त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार रोहित रघुवंशी, नायब तहसीलदार ऋतु परमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ए.पी.प्रजापति, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीचंद्र, परियोजना अधिकारी दीपा चिरोलिया, बीआरसी राजकुमार रघुवंशी, बीपीएम शिवकांत शर्मा उपस्थित थे। उपार्जन कार्यो की समीक्षा: बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने गेंहू उर्पाजन कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी उर्पोजन केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ गेंहू उर्पाजन का कार्य किया जाएं। उन्होंने उर्पाजन केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 14 मई 2026