क्षेत्रीय
14-May-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। खरगोन के खंडवा-बड़ौदा हाईवे स्थित जुलवानिया रोड़ पर गुरुवार सुबह अपनी रफ्तार में सड़क पर दौड़ रही बस अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन गनीमत रही हादसे में किसी को गंभीर चोंट नही आई। हादसा जुलवानिया रोड़ पर सुतमिल के समीप हुआ। जिला अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार बस टकराने से घायल तीन यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां नानीबाई निवासी पीपरी, सेतुल भारत मंडलोई पीपरी और किरण हुकुम गवले निवाासी खजूरी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों को हल्की चोंटे आई है। हालांकि एहतियातन एक्सरे सहित अन्य जांचे कराई जा रही है। घायलों ने बताया कि बस मलतार से खरगोन के लिए निकली थी। वे पीपरी से सवार हुए थे। ईएमएस/नाजिम शेख/ 14 मई 2026