क्षेत्रीय
14-May-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। तपती सड़कों, आग उगलते सूरज ने समूचे जिले को झुलसा दिया है। गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान सभी 45 डिग्री के करीब पहुंच गया। बढ़ते तापमान से घर के बाहर तो क्या घर में भी तपन का एहसास हो रहा है। पंखे- कूलर भी गर्म हवाएं फेंक रहे है। ग ुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.6 व अधिकतम तापमान 44.6 डिसे दर्ज किया गया। सड़कों पर सूरज की तीखी किरणों के साथ ही गर्म हवाएं जनजीवन को बूरी तरह प्रभावित कर रहे है। हालात यह है कि दिन के साथ रातें भी गर्म हो रही है। सुबह से देररात तक गर्म हवाएं लोगों को हलाकान कर रही है। पंखे- कूलर में भी पसीने छूटने के चलते लोग बेचैनी महसूस कर रहे है। बढ़ रहे तापमान के कारण लोगों ने दोपहर के समय घर से बाहर निकलना बंद दिया है। तापमान में इस तरह से बढ़ोत्तरी होने के कारण पूरे दिन गर्म लपटें चल रहीं। वहीं सूरज की तेजस्वी किरणें चुभने से बचने के लिए लोग चेहरा पूरी तरह ढंककर घर से निकल रहे है। तेज गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। जरूरी काम होने के कारण घर से निकलने वाले लोग सड़कों पर लगे शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। पेय पदार्थों का सेवन कर लोग भीषण गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। ईएमएस/नाजिम शेख/ 14 मई 2026