क्षेत्रीय
14-May-2026
...


- मृत पड़े बंदर। शाजापुर (ईएमएस)। हाईवे पर दौड़ते तेज रफ्तार वाहन अक्सर बेजुबान जानवरों के लिए काल बन जाते हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा जिले के मोलटा जोड़ पर सामने आया है, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की जोरदार टक्कर से दो बंदरों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह सड़क हादसे में दो बंदरों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 टीमघटनास्थल पर पहुंची। टीम में तैनात आरक्षक 258 मनोज शर्मा और पायलट राजेश बरेठा ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले दोनों मृत वानरों को हाईवे के बीच से हटवाया, ताकि यातायात बाधित न हो और कोई अन्य दुर्घटना होने से बचा जा सके। सड़क से हटाने के बाद, पुलिस स्टाफ ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एक जेसीबी मशीन की व्यवस्था की। इसके पश्चात, मौके पर ही जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर दोनों वानर राज को पूरे सम्मान के साथ दफनाया गया। ईएमएस/राजेश कलजोरिया/ 14 मई 2026