सिरोंज (ईएमएस)। भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में 10 मई 2026 को एक बालिग मुस्लिम युवक के साथ हुई कथित मारपीट, जुलूस निकालने और धार्मिक नारेबाजी की घटना को लेकर सिरोंज मुस्लिम समाज ने तीव्र विरोध जताया है। समाज ने महामहिम मध्य प्रदेश राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उक्त दिन एक बालिग मुस्लिम युवक एवं एक बालिग हिन्दू युवती अपनी पूरी मर्जी से होटल गए थे। कुछ लोगों ने होटल में घुसकर युवक के साथ मारपीट की, उसे घसीटकर सड़कों पर घुमाया तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले नारे लगाए। सिरोंज मुस्लिम समाज ने इस घटना को सांप्रदायिक सौहार्द को जानबूझकर बिगाड़ने की साजिश बताया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि: मारपीट करने वाले सभी आरोपियों पर धार्मिक नारेबाजी और टिप्पणी करने वाले व्यक्तियों पर घटना में शामिल सभी दोषियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यक्ति: अब्दुल रशीद खान - काजी शहर सिरोंज-लटेरी मौलवी वजाहत अलताफ खान - ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी, विदिशा जिला अध्यक्ष ज़ेद गोरी - सिरोंज नगर अध्यक्ष वसीम खान अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे। ईएमएस/सलमान खान/ 14 मई 2026